{"_id":"5a6986384f1c1b8a268b6595","slug":"former-rajya-sabha-mp-found-guilty-in-daughter-in-law-suicide-case-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप पुत्रवधू की आत्महत्या में दोषी करार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप पुत्रवधू की आत्महत्या में दोषी करार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र कश्यप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता नरेंद्र कश्यप को पुत्रवधू की आत्महत्या के मामले में बुधवार को एडीजे-1 की अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत ने पूर्व सांसद के साथ उनकी पत्नी देवेंद्री और बेटे सागर कश्यप को भी आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी माना है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सजा पर बहस होगी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता लोकेश कुमार के मुताबिक संजयनगर सेक्टर-23, गाजियाबाद स्थित कोठी में 16 सितंबर 2016 को हिमांशी कश्यप की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मौत के बाद हिमांशी के पिता ने ससुर नरेंद्र कश्यप, पति सागर कश्यप, सास देवेंद्री कश्यप, देवर सिद्धार्थ और दो ननद सरिता व शोभा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन