फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former mla and accused of bjp leader jaggi murder amarpal sharma surrender in ghaziabad cjm court

भाजपा नेता गज्जी भाटी के हत्यारोपी पूर्व विधायक अमरपाल ने किया कोर्ट में सरेंडर

Wed, 18 Oct 2017 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 18 Oct 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
former mla and accused of bjp leader jaggi murder amarpal sharma surrender in ghaziabad cjm court
अमरपाल शर्मा ने क‌िया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
खोड़ा में हुई भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की हत्या में फरार चल रहे पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने मंगलवार सुबह गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि अमरपाल शर्मा भाजपा नेता जग्गी भाटी की हत्या में नामजद आरोपी हैं और वह फरार चल रहे थे। पुलिस ने दो दिन पहले ही अमरपाल शर्मा पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


खोड़ा में हुई भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की हत्या में फरार चल रहे पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की कुर्की के मामले में सीजेएम के अवकाश पर होने के चलते सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में आज सुनवाई होनी थी जिससे पहले अमरपाल शर्मा ने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये है पूरा मामला

former mla and accused of bjp leader jaggi murder amarpal sharma surrender in ghaziabad cjm court
अमरपाल शर्मा ने क‌िया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि  खोड़ा कालोनी में दो सितंबर को भाजपा नेता गजेंद्र भाटी उर्फ गज्जी की हत्या हुई थी। पुलिस इस केस में पहले ही राजू पहलवान और नरेंद्र फौजी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

फिलहाल इस केस में मुख्य आरोपी अमरपाल शर्मा फरार चल रहा है। वहीं पिछले दिनों हत्यारोपी पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इसके अलावा आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के लिए शासन को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed