फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former homeguard arrested for extorting passengers at new delhi railway station

सादी वर्दी में यात्रियों से उगाही करते थे पूर्व होमगार्ड, ऐसे हुए गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Oct 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
former homeguard arrested for extorting passengers at new delhi railway station

रेलवे सुरक्षा बल ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सामान की स्कैनिंग के दौरान यात्रियों से उगाही कर रहे होमगार्ड के दो पूर्व जवानों को पकड़ा। वहीं दो जवान भागने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन


चारों सादी वर्दी में सामान की तलाशी ले रहे थे। इस मामले में अधिकारियों ने रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक एवं ड्यूटी आफिसर को लाइन हाजिर कर दिया है।

रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के मुताबिक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के स्कैनिंग मशीन पर यात्रियों से उगाही की शिकायत मिली थी। इस सूचना पर अपर मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने मुख्यालय की टीम के साथ वहां छापा मारा।

विज्ञापन

दो वहां से भागने में कामयाब हो गए

former homeguard arrested for extorting passengers at new delhi railway station

उन लोगों ने सादा वर्दी में चार लोगों को यात्रियों के सामान की तलाशी लेते हुए देखा। कुछ देर तक निगरानी करने के बाद टीम ने हस्तक्षेप किया और दो लोगों को दबोच लिया। जबकि अन्य दो वहां से भागने में कामयाब हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान वकील राम और जयप्रकाश के रूप में हुई। दोनों दिल्ली के रहने वाले है। दोनों पहले होमगार्ड में रह चुके हैं। फरार होने वाले आरोपियों में से एक की पहचान सोनिया विहार निवासी श्याम बहादुर के रूप में हुई है।

वह छह-सात साल पहले होमगार्ड की नौकरी कर चुका है। वहीं दूसरा विजेंद्र सिंह जीआरपी के साथ होमगार्ड की नौकरी करता है। आरोपियों के खिलाफ पुरानी दिल्ली रेलवे थाने में शिकायत की गईइ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed