फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Air Force officer implicating robbed by woman in love, obscene conversation record

युवती ने पूर्व एयरफोर्स अधिकारी को प्यार में फंसाकर लूटा, अश्लील बातचीत की रिकॉर्ड

Thu, 06 Oct 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Former Air Force officer implicating robbed by woman in love, obscene conversation record
पुलिस - फोटो : file

बाहरी दिल्ली के दक्षिण रोहिणी में एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी को एक युवती ने प्यार के जाल में फंसाकर लूट लिया। हिम्मत कर बुजुर्ग ने परिवार व पुलिस से सारी बात बताई। 

विज्ञापन


साउथ रोहिणी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवती व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सलमान खान (71) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ द्वारका में रहते हैं। सलमान एयरफोर्स से रिटायर हुए हैं। 
विज्ञापन


कुछ महीने पहले एक पार्क में सलमान की मुलाकात युवती से हुई। युवती ने सलमान से बातचीत करने के दौरान बताया कि उसे बुजुर्गों से बात करना अच्छा लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलने जुलने के दौरान यह भी बताया कि वह एक एनजीओ खोलना चाहती है।

इसके लिए उसे कुछ रुपयों की जरूरत है। मेल-जोल बढ़ाने के बाद युवती ने सलमान से 20 हजार रुपये ले लिए। युवती ने बुजुर्ग से प्यार का इजहार कर उसे अपने जाल में फंसा लिया।

दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। अश्लील बातचीत को युवती ने रिकॉर्ड कर लिया। 30 सितंबर को युवती एक युवक व युवती के साथ उसे मिली। युवती ने सलमान को जबरन कार में बिठा लिया। इसके बाद उसने मोबाइल में रिकॉर्ड अश्लील बातचीत को सुनाते हुए ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की। न देने पर परिवार को रिकॉर्डिंग पहुंचाने की धमकी दी। 


युवती ने सलमान का पर्स और सोने की अंगूठी निकाल ली। एटीएम से 40 हजार रुपये निकालने के बाद वह 50 हजार रुपये भी मांगने लगी। रुपये न देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा। सलमान ने परिवार को बताने के बाद पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed