{"_id":"57f54f6a4f1c1bd05b26f736","slug":"former-air-force-officer-implicating-robbed-by-woman-in-love-obscene-conversation-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने पूर्व एयरफोर्स अधिकारी को प्यार में फंसाकर लूटा, अश्लील बातचीत की रिकॉर्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने पूर्व एयरफोर्स अधिकारी को प्यार में फंसाकर लूटा, अश्लील बातचीत की रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के दक्षिण रोहिणी में एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी को एक युवती ने प्यार के जाल में फंसाकर लूट लिया। हिम्मत कर बुजुर्ग ने परिवार व पुलिस से सारी बात बताई।
विज्ञापन
साउथ रोहिणी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवती व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सलमान खान (71) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ द्वारका में रहते हैं। सलमान एयरफोर्स से रिटायर हुए हैं।
विज्ञापन
कुछ महीने पहले एक पार्क में सलमान की मुलाकात युवती से हुई। युवती ने सलमान से बातचीत करने के दौरान बताया कि उसे बुजुर्गों से बात करना अच्छा लगता है।
विज्ञापन
मिलने जुलने के दौरान यह भी बताया कि वह एक एनजीओ खोलना चाहती है।
इसके लिए उसे कुछ रुपयों की जरूरत है। मेल-जोल बढ़ाने के बाद युवती ने सलमान से 20 हजार रुपये ले लिए। युवती ने बुजुर्ग से प्यार का इजहार कर उसे अपने जाल में फंसा लिया।
दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। अश्लील बातचीत को युवती ने रिकॉर्ड कर लिया। 30 सितंबर को युवती एक युवक व युवती के साथ उसे मिली। युवती ने सलमान को जबरन कार में बिठा लिया। इसके बाद उसने मोबाइल में रिकॉर्ड अश्लील बातचीत को सुनाते हुए ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की। न देने पर परिवार को रिकॉर्डिंग पहुंचाने की धमकी दी।
युवती ने सलमान का पर्स और सोने की अंगूठी निकाल ली। एटीएम से 40 हजार रुपये निकालने के बाद वह 50 हजार रुपये भी मांगने लगी। रुपये न देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा। सलमान ने परिवार को बताने के बाद पुलिस को सूचना दी।