फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For married couples usurped the jewel thief

बेटियों की शादी के लिए जोड़े गए जेवर ले उड़े चोर

Sun, 20 Apr 2014 01:15 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 20 Apr 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
For married couples usurped the jewel thief

सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र के दयानंद नगर में चोरों ने कारोबारी राजीव सूद के बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की ज्वैलरी और 30 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


कारोबारी ने बेटियों की शादी के लिए जेवर जोड़ कर रखे थे, इनमें अधिकांश पुश्तैनी थे। इनमें 6 फीट से भी लंबी सोने की एक चेन भी थी। कारोबारी मुंबई में अपनी ससुराल गए थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह कर्मचारी के घर पहुंचने पर वारदात का पता चला। पड़ोस में रहने वाली कारोबारी की बहन ऋचा सूद ने पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयानंद नगर डी-29 निवासी राजीव सूद 15 अप्रैल को पत्नी के साथ ससुराल मुंबई गए थे। मौके पर पहुंची राजीव की बहन ऋचा सूद (शिलर सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रिंसिपल) ने बताया कि उनके भाई कैटिल फीड (पशुओं के लिए चारा तैयार करने) का कारोबार करते हैं।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी हुकुम वर्मा के घर पहुंचने पर चोरी का पता चला। हुकुम ने घर में चोरी की सूचना राजीव को फोन पर दी।

6 फीट से लंबी पुश्तैनी चेन भी ले गए
ऋचा ने बताया कि चोरों ने घर के अंदर छह से अधिक ताले तोड़े थे। चोर अलमारी में रखी 6 फीट से भी लंबी पुश्तैनी सोने की चेन, सोने की ज्वैलरी, सिक्के, चांदी के बर्तन, 30 हजार रुपये, दो लैपटॉप और अन्य कीमती सामान ले गए।


चोरी हुई ज्वैलरी की कीमत 12 लाख के आसपास बताई जा रही है। ऋचा ने बताया कि उनकी भतीजी मुंबई में टीवी सीरियल में काम करती है। भाई राजीव उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे, जिसके लिए ज्वैलरी जमा कर रहे थे।

चोरी किए सामान का सही आकलन नहीं हो सका है। भाई के घर पहुंचने पर पता चल सकेगा। एसएचओ यतेश पुनिया ने बताया कि पुलिस ने फिंगर प्रिंट ले लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed