{"_id":"a0db1a2d391d31d7f65ea426553fb0f7","slug":"for-10-bucks-clicked-knife-murder-of-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 रुपये के लिये युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 रुपये के लिये युवक की चाकू से गोदकर हत्या
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 13 Jul 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर के भूड़ भारत नगर में शुक्रवार देर रात सट्टा खेलते हुए 10 रुपये के झगड़े में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने दो पड़ोसी भाइयों और उनके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसएचओ विजयनगर उपेंद्र यादव ने बताया कि मुरादाबाद निवासी रवि (18) परिवार के साथ भूड़ भारत नगर झुग्गी-झोपड़ी में रहता था। मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह पड़ोसियों दिलीप और उसके दो बेटों मुत्तू और विक्की के साथ सट्टा खेल रहा था। साथ ही चारों शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
रवि 10 रुपये हार गया था, वह बिना पैसे दिए ही वहां से जा रहा था। इस पर मुत्तू से उसकी कहासुनी हुई। रवि के पिता राधेश्याम का आरोप है कि इसी 10 रुपये को लेकर तीनों ने उनके बेटे को चाकू से गोद दिया।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर लोगों का हुजूम लग गया। आरोपी भाग गए। गंभीर हालत में रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। राधेश्याम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।