फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five years old innocent rape accused cross the limits of animalism

सो रही बच्ची को उठा लाया युवक, रेप कर दबाया गला और मरा समझकर छोड़ आया उसे

Mon, 25 Apr 2016 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
five years old innocent rape accused cross the limits of animalism

कल्याणपुरी में एक युवक ने पांच साल की मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। तीसरी मंजिल पर अपनी नानी के साथ सो रही मासूम को आरोपी दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे पर उठा लाया।

विज्ञापन


आरोपी ने पहले दुष्कर्म किया, बाद में भेद खुलने के डर से उसका गला घोंट दिया। मरा समझकर आरोपी उसे वापस नानी के पास लिटा आया, लेकिन उसी समय नानी की आंखें खुल गईं।
विज्ञापन


आरोपी उस समय तो मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया। इधर, पीड़िता को पहले एलबीएस अस्पताल और बाद में एम्स रेफर कर दिया गया। मासूम की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में माता-पिता के अलावा बुजुर्ग नानी हैं

five years old innocent rape accused cross the limits of animalism

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रवि (26) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी शराब का आदी है। वारदात के समय उसने शराब पी थी या नहीं, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

कल्याणपुरी थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने परिवार के साथ कल्याणपुरी के 12-ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर किराये पर रहती है।

परिवार में माता-पिता के अलावा बुजुर्ग नानी हैं। माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं। इसी मकान की दूसरी मंजिल पर रवि नामक युवक कुछ अन्य युवकों के साथ रहता है।

अक्सर रवि मासूम के साथ खेलता भी था

five years old innocent rape accused cross the limits of animalism

अक्सर रवि मासूम के साथ खेलता भी था। शनिवार को मासूम के माता-पिता ड्यूटी पर थे। मासूम दोपहर तीन बजे अपनी नानी के पास सो रही थी। इस बीच आरोपी चुपचाप उसे अपने कमरे में उठा लाया।

आरोपी ने पहले दुष्कर्म किया, बाद में भेद खुलने के डर से उसका गला घोंट दिया। बाद में उसने मासूम को मरा समझकर नानी के पास छोड़ दिया। इधर नानी ने बच्ची को खून से लथपथ देखकर शोर मचा दिया।

आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed