फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five year old boy fallen from fifth floor during play died in delhi

खेल-खेल में पांचवीं मंजिला से गिरा पांच साल का मासूम, मौत  

Sat, 07 Oct 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Oct 2017 09:39 AM IST
सार


मानसरोवर पार्क इलाके में रेलिंग के पास खेलने के दौरान हुआ हादसा 
अमर उजाला ब्यूरो  
नई दिल्ली। 

विज्ञापन
five year old boy fallen from fifth floor during play died in delhi
डेमो - फोटो : demo pic

विस्तार

मानसरोवर पार्क इलाके में खेलने के दौरान पांचवीं मंजिल से गिरकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अमनप्रीत सिंह (5) परिजनों के साथ बी ब्लॉक मानसरोवर पार्क इलाके में रहता था।

परिवार में पिता अमरजीत सिंह, मां रजनीश कौर और एक छोटे भाई के अलावा परिवार के अन्य सदस्य हैं। अमरजीत सिंह बिजली मैकेनिक हैं। बृहस्पतिवार दोपहर मां रजनीश अपने छोटे बेटे को दूध पिला रही थी, जबकि अमनप्रीत पांचवीं मंजिल के रेलिंग के पास खेल रहा था।
विज्ञापन


खेलते खेलते अचानक वह नीचे गिर गया। बच्चे के नीचे गिरते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर रजनीश कौर बदहवास नीचे भागी और जख्मी बेटे को पास के अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे कोई लापरवाही सामने नहीं आयी है। फिलहाल परिवार वालों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed