{"_id":"58b134f34f1c1b701cb25867","slug":"five-lakhs-ransom-given-to-kill-village-leader-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच पति की हत्या के लिए दी पांच लाख की सुपारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच पति की हत्या के लिए दी पांच लाख की सुपारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के गांव खंडेवला के सरपंच पति प्रेमचंद की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी दी गई थी। इस बात का खुलासा मौके से पकड़े गए आरोपी भूपेंद्र ने पुलिस के सामने किया है। उसने बताया है कि हत्या की सुपारी उसे गांव ताजनगर निवासी रोहित और चेतन ने दी थी। यह दोनों भी सरपंच पति पर हमले के दौरान भूपेंद्र के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि रोहित और चेतन ने ही पिछले साल सरपंच पति प्रेमचंद के बेटे कुनाल पहलवान की हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रेमचंद खुद चश्मदीद गवाह था। ऐसे में अदालत में उसके बयान से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती थी।
विज्ञापन
इसलिए दोनों ने भूपेंद्र और उसके तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रेमचंद की हत्या की साजिश रची थी। बृहस्पतिवार को उस पर जानलेवा हमला किया गया था। हालांकि, प्रेमचंद ने समय रहते हमलावरों को देख लिया। इसी बीच उसके बॉडी गार्ड ने दौड़ कर मौके से भूपेंद्र को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई दिनकर के अनुसार, आरोपी भूपेंद्र को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है। उसके बाकी साथियों की तलाश जारी है।