{"_id":"59e0ba084f1c1bf4688b593b","slug":"five-arrested-with-illegal-arms-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों और कारतूस के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियारों और कारतूस के साथ पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 13 Oct 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगातार हो रही गोलीबारी की घटना के बाद जिला पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच की टीमों ने गश्त व छापेमारी कर पांच लोगों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 में तैनात एएसआइ संदीप कुमार ने गश्त के दौरान गांव मोहना निवासी प्रमोद के पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद किया। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर में तैनात एचसी नावेद ने लकड़पुर फाटक के पास चेकिंग के दौरान अहीरवाड़ा ओल्ड फरीदाबाद निवासी पवन को अवैध रूप से रखी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच खेड़ी पुल पुलिस ने बंगाल शूङ्क्षटग सेक्टर-31 के पास से हसनपुर पलवल निवासी सुनील कुमार से चेकिंग के दौरान एक कट्टा बरामद किया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 पुलिस ने गश्त के दौरान अरावली स्कूल सूरजकुंड रोड के पास से शक के आधार पर चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी शेर सिंह की तलाशी ली।
विज्ञापन
उसके पास से कट्टा और कारतूस मिले। इसी तरह क्राइम ब्रांच एनआइटी पुलिस टीम ने गांव मवई नाला पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मवई निवासी विकास झा को कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा। पुलिस ने सभी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।