फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five arrested for beating constable

कांस्टेबल की पिटाई करने वाले पांच गिरफ्तार

Sun, 13 Jul 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Jul 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
five arrested for beating constable

महेंद्र पार्क इलाके में बृहस्पतिवार रात एक कांस्टेबल और होमगार्ड के जवान की पिटाई कर सर्विस पिस्टल लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों की पहचान महेंद्र, विजय प्रकाश, मनीष, योगेश और सोनू के रूप में हुईऱ् है। घटना के समय कांस्टेबल कुलदीप और होमगार्ड जवान मनोज गश्त कर रहा था।
विज्ञापन


महेंद्र ने एक बाइक सवार से झगड़ा होने पर कुलदीप को बुलाया था। कुलदीप के बाइक सवार का पक्ष लेने पर महेंद्र और उसके सहयोगियों ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी और उसका सर्विस रिवाल्वर लेकर फरार हो गया। कुलदीप का मैक्स में उपचार चल रहा है। पकड़े गए सभी बदमाश जहांगीरपुरी इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगवार में बदमाश की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार
गत महीने सब्जी मंडी इलाके में गैंगवार के दौरान बदमाश राजीव की हत्या करने और तीन अन्य बदमाशों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सुनील, सन्नी और वरूण भारद्वाज के रूप में हुई है। सभी बदमाशों पर पहले से ही अपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed