फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firstly she filed case of rape and now by giving statement she took her case back

पहले दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला अब बयान देकर दुष्कर्म के आरोपी को इसलिए कराया बरी

Mon, 16 Oct 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Oct 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
firstly she filed case of rape and now by giving statement she took her case back
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र

दुष्कर्म के एक मामले में पीड़िता ने ही आरोपी के पक्ष में बयान देकर उसकी रिहायी का रास्ता आसान कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसके व आरोपी के बीच संबंध आपसी सहमति से बने थे और अब दोनों पति-पत्नी हैं। लिहाजा वह अब उसके खिलाफ कोर्ई कार्रवाई नहीं करना चाहती। अदालत ने पीड़िता के बयान के मद्देनजर आरोपी को दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया है।

विज्ञापन


तीस हजारी की फास्ट ट्रैक अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैल जैन ने फैसला सुनाते हुए कहा कि केस की मुख्य चश्मदीद गवाह पीड़िता इस केस में आरोपी के खिलाफ नहीं है। पुलिस और डॉक्टर इस केस के साधारण गवाह है, लिहाजा अदालत ऐसी स्थिति में आरोपी को 10 हजार के मुचलके पर दुष्कर्म के आरोप से बरी करती है।
विज्ञापन


अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि 2015 में पीड़िता दिल्ली आई और गणेश नगर दिल्ली में बतौर घरेलू सहायिका काम करने लगी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सोनू के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। उसके बाद पीड़िता ने सितम्बर 2016 में पुलिस को शिकायत दी कि सोनू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बाबत पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed