फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing out of bar, nigerian injured

बार में बाहर हुई फायरिंग व चाकूबाजी, नाइजीरियन घायल

Sun, 04 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Dec 2016 12:22 AM IST
सार

प्रवेश करने को लेकर झगड़े में चलीं गोलियां
चाकू भी चले
इजीरियन युवक व आरोपी समेत तीन घायल 
 

विज्ञापन
firing out of bar, nigerian injured
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हौजखास इलाके में बार में प्रवेश करने को लेकर हुए झगड़े में चाकूबाजी व गोलियां चलने से भगदड़ मच गई। गोली तो किसी को नहीं लगी मगर चाकूबाजी में आरोपी व नाइजीरियन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12.25 बजे सूचना मिली थी कि कुछ युवकों ने प्रवेश को लेकर झगड़े में सालोट्टो बार में फायरिंग कर दी है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मदनगीर निवासी राहुल चौधरी अपने महिला दोस्त व कुछ साथियों के साथ शुक्रवार रात सालोट्टो बार पहुंचा था। बार बुक था और नाइजीरियन लोगों की पार्टी चल रही थी। राहुल चौधरी जबरदस्ती बार में प्रवेश करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार के बाउंसर फतेहपुरबेरी निवासी मनोज ने राहुल को मना किया तो उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद राहुल व उसके दोस्तों ने बाउंसर मनोज पर चाकू से हमला कर दिया। झगड़े में नाइजीरियन युवक भी घायल हो गया।


इसके बाद राहुल व उसके साथियों में से किसी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। पब में मौजूद लोगों ने राहुल की जमकर पिटाई कर दी। बाउंसर मनोज, नाइजीरियन युवक व आरोपी राहुल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हौजखास थाना पुलिस ने शनिवार शाम में अस्पताल से छु्ट्टी मिलने के बाद राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed