फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing on bouncers of discotheque.

डिस्कोथेक के बाउंसर पर बरसाईं गोलियां

Fri, 22 Aug 2014 01:33 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
अमर उजाला, कौशांबी Updated Fri, 22 Aug 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
firing on bouncers of discotheque.

ईडीएम मॉल के सामने दो बाइक पर सवार चार हमलावरों ने डिस्कोथेक के बाउंसर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। बाउंसर की पीठ पर तीन गोलियां लगीं। उसे गंभीर हालत में पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घटना से गुस्साए परिजन और गांव वासी एक हमलावर का भाई बताए जा रहे युवक को गाजीपुर से भोवापुर उठा लाए। गांव में लाकर जमकर पीटा और अधमरा कर दिया।

उधर, कुछ लोगों का ये भी कहना था कि गांव वासी जिस युवक को उठाकर लाए है, वह भी हमलावरों में शामिल था। पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। परिजनों की शिकायत दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


भोवापुर गांव के पूर्व प्रधान रामफल का पोता प्रवीण ईडीएम मॉल के चिलम डिस्कोथेक में बाउंसर है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से पैदल मॉल की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी मॉल से कुछ दूरी पर दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ कई फायर कर दिए। भागते हुए प्रवीण की पीठ पर तीन गोलियां लगीं। प्रवीण सड़क पर गिर पड़ा और हमलावर भाग खड़े हुए।

गांव के लोगाें ने पुलिस को सूचना दी और उसे वैशाली के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के कुछ ही देर बाद गांव के लोग गाड़ी में डालकर गाजीपुर निवासी जितेंद्र को भोवापुर ले आए।

इसके बाद उसको लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटकर अधमरा कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि जितेंद्र हमलावरों में शामिल था और कुछ का कहना है कि मुख्य आरोपी बॉबी का भाई है। इसकी जांच हो रही है।

15 अगस्त को पतंगबाजी के दौरान हुआ था झगड़ा
पुलिस के अनुसार प्रवीण और उसके सभी दोस्त बाउंसर हैं। वहीं गाजीपुर के रहने वाले आरोपी भी बाउंसर हैं। गत 15 अगस्त को पतंगबाजी के दौरान दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई थी।

आरोपी युवकों ने प्रवीण को एक हफ्ते में जान से मरने की धमकी भी दी थी। इसकी शिकायत कौशांबी चौकी पुलिस को दी गई थी मगर पुलिस की अनदेखी के चलते यह मामला बढ़ गया। एसपी सिटी ने कौशांबी चौकी प्रभारी को इस मामले में फटकार लगाते हुए इलाके में फोर्स तैनात कर दी है।

पुलिस डिस्कोथेक को मान रही झगड़े का कारण
मॉल के बाहर हुई फायरिंग के बाद पुलिस ईडीएम मॉल स्थित चिलम डिस्कोथेक पहुंची। जांच के दौरान डिस्कोथेक बंद कर दिया गया और चेतावनी दी गई।

एसओ ने बताया कि कुछ लोगाें ने जानकारी दी थी कि दोनों गुटों का झगड़ा डिस्कोथेक में ही हुआ था। ऐसे में डिस्कोथेक के संचालक से भी पूछताछ की गई। पुलिस जल्द ही डिस्कोथेक के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजेगी।

पैसिफिक मॉल में भी चलीं थीं गोलियां

पैसिफिक मॉल के डिस्कोथेक में आठ अगस्त को लड़की से छेड़खानी में दो गुट भिड़ गए थे। मॉल के बाहर गोलियां चली थीं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।


आरोपी का भाई भी गंभीर

लोगों की पिटाई से अधमरे हुए जितेंद्र को यशोदा अस्पताल कौशांबी में भर्ती कराया गया है। एसओ ने बताया कि पुलिस ने गाजीपुर के रहने वाले बॉबी और धर्मवीर सेठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed