{"_id":"56fe6a384f1c1bc615f00108","slug":"firing-on-a-man-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों ने जमानत पर आए बदमाश को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावरों ने जमानत पर आए बदमाश को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 02 Apr 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपकी नागली मोड़ पर एक वैगनआर कार में सवार हमलावरों ने शुक्रवार की सुबह स्कूटी से जा रहे युवक पर चार गोलियां दागी। घायल की हालत गंभीर है। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। सोहना थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ जानलेवा हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांपकी नागली गांव का रहने वाला पवन (30) रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद था। कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। शुक्रवार की सुबह एक वैगनॉर में सवार बदमाशों ने स्कूटी से निकलते समय उस पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं।
विज्ञापन
उसके शरीर में चार गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर है। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। सोहना थाना पुलिस ने पवन के बयान पर उसके साथ जेल जा चुके गांव के ही रहने वाले सुभाष, सोहना निवासी तेजपाल उर्फ अन्नी व कुलवंत के खिलाफ जानलेवा हमला व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन कर रही है। सोहना के एसीपी सुखबीर के अनुसार तीनों मिलकर कोई काम करते थे। सोहना की किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर बटवारे को लेकर उनका दो माह पहले विवाद हुआ था। जिसके चलते वह पवन को मारना चाहते हैं।