फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fire in CMO and authority office

सीएमओ और अथॉरिटी कार्यालय में लगी आग, फायरमैन घायल

Wed, 04 May 2016 03:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 04 May 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
fire in CMO and authority office

सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में लगी आग फैलकर नोएडा अथॉरिटी ऑफिस तक पहुंच गई। ऐसे में दोनों ही कार्यालयों में भारी नुकसान हुआ। दोनों कार्यालय आपस में सटे हैं। 

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे आग लग गई थी। आग बुझाने के दौरान एक फायरमैन 20 फीट की ऊंचाई से गिर गया। उनके हाथ में फ्रैक्चर आया है। घायल से मिलने एसएसपी किरण एस., डिप्टी डायरेक्टर फायर एचएस मलिक समेत कई अधिकारी पहुंचे। फायरमैन की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सीएफओ एसके सिंह ने बताया कि सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में आग लग गई। आग फैलती गई और उसकी लपटें नोएडा अथॉरिटी के दफ्तर तक पहुंच गई। इसकी सूचना फायर विभाग को दी गई, जहां मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां पहुंचीं। आग अथॉरिटी कार्यालय के फॉलसीलिंग में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरमैन महेश कुमार एक छत पर चढ़कर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान छत गिर गई और महेश  20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें सेक्टर-50 के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। उधर, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ का दावा है कि आग लगने से सरकारी कागजात सुरक्षित बचा लिए गए। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed