फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered against 65 peoples in stoning case

पथराव करने पर 10 महिलाओं समेत 65 के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 21 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 65 peoples in stoning case
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

गांव सीकरी में पंचायती जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार की शिकायत पर 10 महिलाओं सहित करीब 65 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व पथराव करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सीकरी में ग्राम पंचायत की करीब दो हजार स्वायर फीट जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासनिक दस्ता गया था। मौके पर पहुंचे एसडीएम पार्थ गुप्ता,  बीडीपीओ उपमा अरोड़ा, तहसीलदार बिजेंद्र राणा व नायब तहसीलदार कन्हैया लाल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। टीम ने यहां अवैध रूप से बने एक धार्मिक स्थल को हटाया। जिसके बाद पंचायती जमीन पर बने चार रिहायशी मकानों को तोड़ा गया।
विज्ञापन


इसी दौरान उपद्रवियों ने अर्थमूवर के चालक सहित प्रशासन पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से तीन पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसमें एक ग्रामीण भी घायल हो गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार कन्हैया लाल की शिकायत पर करीब 65 लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से पांच आरोपी संजय उर्फ  अब्बास, शहजाद, कमल खान, बहादुर खान व साबूदीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed