{"_id":"57e8ff904f1c1bf90a574bf4","slug":"fir-lodged-against-ex-minister-and-senior-sp-leader-ashok-pradhan-in-rape-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा नेता अशोक प्रधान के खिलाफ बलात्कार मामले में FIR दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा नेता अशोक प्रधान के खिलाफ बलात्कार मामले में FIR दर्ज
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 26 Sep 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
अशोक प्रधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान के खिलाफ महिला ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह मामला दिल्ली के मॉडल टॉउन थाने में बतौर जीरो एफआईआर दर्ज कराया।
विज्ञापन
घटनास्थल नोएडा होने की वजह से एफआईआर मॉडल टॉउन थाने से सेक्टर-24 थाने में ट्रांसफर कर दी गई। फिलहाल नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोक सभा चुनाव के वक्त भाजपा नेता रहे अशोक प्रधान ने जब सपा ज्वाइन की थी तो वह राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए थे। अब वह सिर्फ सपा नेता ही हैं।
पुलिस के अनुसार मॉडल टॉउन, दिल्ली निवासी रीना (24) (परिवर्तित नाम) की शादी दो वर्ष पूर्व सेक्टर- 33 निवासी ऑटोमोबाइल कारोबारी आशीष जिंदल से हुई। शादी कराने में पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान की अहम भूमिका रही और वह वर पक्ष के काफी नजदीकी हैं।
विज्ञापन
रीना का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे काफी मारते-पीटते थे और दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, ऐसे में वह ससुराल छोड़कर अपने मायके चली गई थी। पीड़िता का आरोप है कि 11 माह पूर्व पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने उसके ससुराल में ही उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप
इतना ही नहीं पीड़िता ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाते हुए ससुर पर भी रेप का आरोप लगाया है। वहीं, दहेज उत्पीड़न का आरोप उसने अपनी सास, ननद और एक अन्य शख्स पर लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि उसकी हत्या का प्रयास भी किया गया और कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस का कहना है कि 14 सितंबर को पीड़िता की तहरीर पर दिल्ली के मॉडल टॉउन थाने में पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, ससुर पंकज जिंदल, पति आशीष जिंदल, सास सविता, ननद अंकिता और एक अन्य शख्स प्रताप मेहता के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक यौन शोषण, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।
‘‘ घटनास्थल नोएडा होने की वजह से दिल्ली से केस यहां ट्रांसफर किया गया है। सेक्टर-24 थाने में यह मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।’’- दिनेश यादव, एसपी सिटी