{"_id":"577aadb54f1c1b6e697fa96a","slug":"fir-in-the-case-was-not-the-doctor-s-death-nor-did-family-members-tahrir","type":"story","status":"publish","title_hn":" डॉक्टर की मौत मामले में न हुई एफआईआर और न ही परिजनों ने दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर की मौत मामले में न हुई एफआईआर और न ही परिजनों ने दी तहरीर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 05 Jul 2016 08:30 AM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-15 निवासी एनयूएचएम (नेशनल अरबन हेल्थ मिशन) के डॉक्टर कपिल भाटी की मौत के 24 घंटे बाद भी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है।
विज्ञापन
डॉक्टर की हत्या की गई है या उन्होंने आत्महत्या की है, यह स्पष्ट तब तक नहीं हो पाएगा, जब तक उनके पास से मिले सुइसाइड नोट की पूरी तरह जांच न कर ली जाए। वहीं, पुलिस ने मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़े होने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के मकौड़ा गांव निवासी डॉ. कपिल भाटी (30) की कुछ माह पहले ही एनयूएचएम में तैनाती हुई थी। रविवार को उन्होंने अपने चचेरे भाई संदीप को मैसेज किया कि वह सुइसाइड करने जा रहा है।
विज्ञापन
उसका शव सेक्टर-27 स्थित सब मॉल की पार्किंग में कार में मिलेगा। संदीप परिजनों के साथ सब मॉल की पार्किंग में पहुंचे, तो डॉक्टर कपिल की कार अंदर से बंद थी। उसे गोली लगी हुई थी। कार का शीशा तोड़कर डॉ. कपिल को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची सेक्टर-20 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। घटनास्थल से करीब सात पेज का एक सुइसाइड नोट भी बरामद हुआ था। एक पेज पर डॉक्टर कपिल के भाई का नंबर और उसे घटना के बाद सूचना देने के लिए लिखा गया था।