अस्पताल में भर्ती छात्रा को वार्ड में अकेला पाकर डॉक्टर ने की अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के जीटी रोड स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती एक छात्रा से डॉक्टर ने छेड़छाड़ की। उसके परिजनों ने बादलपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल में एक मोहल्ला की कक्षा नौ की छात्रा को बुखार के चलते 30 जून को भर्ती कराया था।
वह अस्पताल के वार्ड संख्या 308 में भर्ती थी। शनिवार सुबह छात्रा के परिजन अस्पताल से किसी कार्य से घर चले। आरोप है कि छात्रा को अकेला देख अस्पताल का डाक्टर अमित सिंहानिया वार्ड में जाकर इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा।
डॉक्टर के जाने के बाद छात्रा ने फोन पर दी जानकारी
पीड़िता के विरोध करने पर भी वह नहीं माना। शोर-मचाने की बात कहने पर वार्ड से चला गया। डाक्टर के जाने के बाद छात्रा ने मोबाइल से फोन कर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
सूचना पाकर परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे और मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की। पुलिस ने डाक्टर को हिरासत में ले लिया है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया।
अस्पताल प्रबंधक डाक्टर संजीव कुमार का कहना है कि मरीज ने जब डाक्टर पर आरोप लगाया तो तुरंत पुलिस को सूचना देकर आरोपी डाक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।