फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight with nagar nigam team catching animals in gurugram

आवारा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम से मारपीट, पुलिस ने शुरु की जांच

Thu, 20 Jul 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 20 Jul 2017 10:10 AM IST
सार

-मारपीट करने वाले लोगों पर करवाया मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच 
नगर निगम की आवारा पशुओं को पकडने वाली टीम पर जानलेवा हमला
-मारपीट करने वाले लोगों पर करवाया मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
 

विज्ञापन
fight with nagar nigam team catching animals in gurugram

विस्तार

शहर में आवारा एवं बेसहारा पशुओं को पकड़ने वाली टीम के साथ मारपीट एवं झगड़ा करने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा डीएलएफ फेज-2 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार की शिकायत पर गांव नाथूपुर निवासी दो आरोपियों सुंदर डेरीवाला तथा कालू पुत्र महेश के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम आवारा एवं बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए गांव नाथूपुर में कार्य कर रही थी। इस दौरान गांव के 15-20 व्यक्ति लाठी, डंडों, हॉकी, रॉड लेकर पहुंच गए और पशु पकडने वाली टीम में शामिल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं को भी गाड़ी से उतार लिया

fight with nagar nigam team catching animals in gurugram

इन व्यक्तियों ने पकड़े गए पशुओं को भी गाड़ी से उतार लिया तथा कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। इस झगड़े में सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार, कर्मचारी कर्णसिंह, विजय, नरेश और रामौतार  को चोटें लगी तथा गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर निगम द्वारा आवारा पशु पकडने के काम में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- वी. उमाशंकर,आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed