फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight with girl and molestation in noida

हुड़दंग करने से मां ने रोका तो बेटी से करने लगे छेड़छाड़ और मारपीट

Thu, 06 Jul 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 06 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
fight with girl and molestation in noida

दनकौर कोतवाली के एक गांव में बुधवार को युवती से घर में घुसकर गांव के ही 4 युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने परिजनों पर पथराव भी किया और फरार हो गए। युवती ने अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन


दनकौर के एक गांव निवासी युवती की मां ने बताया कि उनके घर के सामने गांव का ही एक युवक दुकान करता है। दुकान पर शाम को कई युवक इकट्ठा होकर आपस में गाली-गलौंच करते हैं।
विज्ञापन


3 दिन पहले उसने दुकानदार से युवकों को खड़े होने रोकने को कहा। इस बात से रंजिश मानकर दुकानदार युवक ने अपने 3 अन्य दोस्तों को बुलाकर बुधवार दोपहर उसकी बेटी से घर में घुसकर छेड़छाड़ की। युवती घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के सभी लोग धान लगाने के लिए खेत पर गए हुए थे। आरोप है, कि आरोपी युवकों ने उसकी बेटी को जबरन घर से खींचने का प्रयास किया। बाद में पड़ोस के लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दी।

युवती के परिजन खेत में काम छोड़कर घर पहुंचे और युवती को बचा लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया और मौके से फरार हो गए। दनकौर कोतवाल संजय त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

छेड़छाड़ पर दो आरोपी गिरफ्तार

दनकौर। बिलासपुर क्षेत्र के दौला रजपुरा गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही दो लोगों पर उसकी बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने दोनों आरोपी ज्ञानचंद और विकास पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित जयपाल का आरोप है कि मंगलवार को दोनों आरोपी उसके घर में आ धमके और गाली गलौंच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर मारपीट कर दी।

बुजुर्ग समेत चार लोगों से घर में घुसकर मारपीट
दनकौर। दनकौर क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी एक 75 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने गांव के ही 3 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सलारपुर गांव के बुजुर्ग खचेड़ा ने बताया कि गांव का ही एक परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार रात को वह और उनका बेटा सतपाल, पुत्रवधु राजवती और पोते राजेश व राजू घर में सो रहे थे। करीब 12 बजे गांव के अज्जु, रवि और सुधीर लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने बुजुर्ग समेत सभी लोगों से मारपीट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed