दलित के घर में घुसकर मारपीट, ट्रैक्टर से दीवार गिराई
पशु भगाने और खेतों में खड़ी फसल को भी जोतने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुप्पा गांव निवासी दलित परिवार ने गांव के ही दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट व ट्रैक्टर से घर की दीवार गिराने, पशुओं को खोलकर भगाने व खेतों में खड़ी फसल को नष्ट करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। झुप्पा निवासी संतलाल ने पुलिस दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बुधवार शाम को वह, पत्नी, मां, बेटी व भाई के साथ घर में था।
इस दौरान गांव के गोक्लेश, विरेंद्र, मोती, सुरेश, श्यामी, मनोज, कर्मवती, उदयवीर, राहुल, धर्मवीर लाठी-डंडे व ट्रैक्टर लेकर उसके घर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली गलौच व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
इसके बाद ट्रैक्टर से दीवार तोड़ने के बाद घर में बंधे पालतू पशुओं को खोलकर भगा दिया और खेतों में पौधों को ट्रैक्टर से जोतकर बर्बाद कर दिया। संतपाल के अलावा पत्नी, मां व बेटी और भाई को गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित की शिकायत पर गांव की ही दो महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनो पक्षों में काफी समय से जमीन का विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले की जांच की जाएगी।- राजपाल सिंह तोमर, कोतवाली प्रभारी जेवर