फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight in two groups in delhi out side a club

क्लब के बाहर लड़कों के दो गुटों के बीच मारपीट  

Wed, 02 Aug 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 Aug 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
fight in two groups in delhi out side a club

मुखर्जी नगर इलाके में एक क्लब के बाहर नशे में धुत लड़कों के दो गुटों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के साथ मारपीट करने के साथ साथ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रमनदीप परिजनों के साथ शास्त्री नगर के बी ब्लॉक में रहता है। वह मुखर्जी नगर स्थित एक शोरूम में सेल्समैन का काम करता है। सोमवार रात में शोरूम बंद करने के बाद वह एक दोस्त विक्की का जन्मदिन मनाने के लिए जमा हुए। इसी दौरान एक क्लब से निकले और उनलोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के दौरान रमनदीप को अंदरूनी चोट लगी। उसने आरोप लगाया कि हमलावर उसकी पिटाई करने के बाद पगड़ी निकालकर फेंक दिया। जिससे उसकी भावना आहत हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रमनदीप का मेडिकल करवाया। जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed