{"_id":"56e1613c4f1c1bd7228b456f","slug":"fight-between-passengers-in-malwa-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवा एक्सप्रेस में यात्रियों ने किया हंगामा और गाली-गलौच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालवा एक्सप्रेस में यात्रियों ने किया हंगामा और गाली-गलौच
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
Fight
सुपरफास्ट एक्सप्रेस मालवा को लोकल बनाने और आरक्षित कोचों में दैनिक यात्रियों के सवार होने पर बुधवार रात यात्रियों ने ट्रेन में ही हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
आरक्षित सीटों पर यात्रियों से बदसलूकी और गाली-गलौच तक की गई। आरक्षित सीट पर जबरन बैठने के कारण कहासुनी हुई थी। ट्रेन को एस्कॉर्ट करने वाले पुलिसकर्मियों का अतापता नहीं था।
विज्ञापन
बुधवार को नई दिल्ली से मथुरा जाने वाली 64910 शटल एक घंटे की देरी से चल रही थी। शाम के समय अचानक सिगनल फेल होने का असर इस ट्रेन पर भी पड़ा। ओल्ड स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने खूब हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल अधिकारियों ने 12920 मालवा एक्सप्रेस को तुगलकाबाद से पलवल तक लोकल का स्टॉपेज दे दिया। न्यूटाउन स्टेशन पर बड़ी संख्या में दैनिक यात्री सवार हो गए।
पहले से ही भीड़ होने के कारण और कोचों में और भीड़ हो गई। जिन यात्रियों ने अपनी सीट रिजर्व करा सफर कर रहे थे, दैनिक यात्रियों ने उनकी सीट पर जबरन बैठने की कोशिश की।
इसी बात को लेकर आरक्षित यात्रियों से जमकर कहासुनी और गाली-गलौच हुई। हंगामा बल्लभगढ़, असावटी और पलवल तक होता रहा। स्टेशनों पर भीड़ इतनी अधिक थी कि बड़ी संख्या में दैनिक यात्री एसी कोच में भी सवार हो गए थे।