फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fifteen friend gangraped a ninth class student, make mms

नौंवी की छात्रा से किशोर ने 15 दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, MMS बनाकर किया ब्लैकमेल

Mon, 29 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
fifteen friend gangraped a ninth class student, make mms
दुष्कर्म - फोटो : Demo Pic

जामिया नगर इलाके में नौंवी कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने स्कूल के ही एक छात्र व उसके पंद्रह दोस्तों पर दुष्कर्म करने आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि आरोपियों ने वारदात के दौरान उसका एमएमएस भी बना लिया था। उससे ब्लैकमेल कर आरोपी पिछले दो माह से वारदात को अंजाम दे रहे थे। 
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया,जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस निजी एनजीओ से छात्रा की काउंसलिंग करा रही है। 

पुलिस ने आरोपी छात्र व उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (15)(बदला हुआ नाम) के साथ जामिया नगर इलाके में रहती है। वह दक्षिण दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा है। स्कूल में ही पढने वाले 10वीं कक्षा के एक छात्र से सपना की पहचान थी। 

विज्ञापन

एमएमएस से ब्लैकमेल कर कई बार किया रेप

fifteen friend gangraped a ninth class student, make mms
पु‌लिस - फोटो : file photo

सपना का आरोप है कि करीब दो माह पूर्व आरोपी छात्र ने सपना को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि घर पर आरोपी छात्र के तीन दोस्त पहले से मौजूद थे।

आरोपियों ने धमकाकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के दौरान आरोपियों ने उसका एमएमएस भी बना लिया। इसके बाद आरोपी अक्सर वीडियो क्लीपिंग को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी उसे अपने घर बुलाने लगा।

सपना का आरोप है कि कई बार बुलाकर आरोपी व उसके करीब पंद्रह दोस्त ने अलग-अलग समय में उसके साथ गैंगरेप किया। शनिवार को हिम्मत दिखाकर पीड़िता ने अपने परिवार को सारी बात बता दी।

जिसके बाद परिवार सपना को लेकर थाने पहुंचा। मामले की छानबीन कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं छात्रा का कहना है कि ज्यादातर उसी के स्कूल के किशोरों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस वीडियो क्लीपिंग भी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed