फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fears of Honour Killing in Ghaziabad

प्रेमी जोड़े को SSP ऑफिस से उठा ले गए घरवाले

Sat, 02 Aug 2014 07:10 PM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
Fears of Honour Killing in Ghaziabad

गाजियाबाद में आनर किलिंग के डर के चलते पुलिस से सुरक्षा मांगने आए प्रेमी युगल को शुक्रवार दोपहर परिजन फिल्मी स्टाइल में एसएसपी आफिस से ही उठाकर ले गए। घटना से कुछ देर पहले ही प्रेमी युगल ने एसपी क्राइम से सिक्योरिटी की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


एसपी क्राइम को अपना प्रार्थना पत्र देकर यह युगल जैसे ही एसएसपी कार्यालय के गेट पर पहुंचा, वैसे ही लड़की के परिजन दोनों को उठा ले गए। घटना के समय पुलिस और स्थानीय लोग खड़े तमाशा देखते रहे।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही किया था प्रेम विवाह

Fears of Honour Killing in Ghaziabad

मोदीनगर निवासी प्रेमी युगल ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ कुछ दिन पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। आनर किलिंग के डर से बृहस्पतिवार को यह प्रेमी युगल एसपी क्राइम रामनयन यादव के समक्ष पेश हुआ और सुरक्षा की गुहार लगाई।

एसपी क्राइम को अपना प्रार्थना पत्र देकर दोपहर करीब दो बजे प्रेमी युगल जैसे ही एसएसपी दफ्तर के गेट पर पहुंचा, वैसे ही पहले से खड़े प्रेमिका के परिजन दोनों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े।

प्रेमिका के घरवालों ने दौड़ाकर दबोचा

Fears of Honour Killing in Ghaziabad

इनसे बचने के लिए प्रेमी युगल कलक्ट्रेट की पार्किंग की तरफ दौडे़, मगर परिजनों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। इतना ही नहीं कलक्ट्रेट परिसर की दीवार फांदकर परिजन लड़की और उसके प्रेमी को पहले से बाहर खडे़ आटो में डालकर हापुड़ चुंगी की ओर भाग निकले। इस दौरान एसएसपी कार्यालय पर तैनात पुलिस वाले तमाशबीन बने प्रेमी को पिटते देखते रहे।

एसपी क्राइम रामनयन यादव का कहना है कि परिजनों द्वारा प्रेमी युगल को उठा ले जाने जानकारी उन्हें नहीं है। दोनों सुरक्षा मांगने आए थे। इस बारे में अब मोदीनगर इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed