फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fear girlfriend, not kill her family

प्रेमिका को डर, उसे भी न मार दें परिजन

Tue, 13 Oct 2015 07:15 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 13 Oct 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
Fear girlfriend, not kill her family

गायब रिंकू को 48 घंटे बाद भी पुलिस नहीं तलाश पाई है। विजयनगर थाने की तीन टीमें उसे ढूंढ रही हैं। दूसरी तरफ, रिंकू की प्रेमिका ने रात तीन बजे रिंकू की बहन विमला को फोन किया।

विज्ञापन


उसने भी परिजनों से जान को खतरा बताया है। उसका दावा है कि वह अकेली फैजाबाद में है। उसने यह भी पूछा कि रिंकू मिला या नहीं। फिर उसका मोबाइल बंद हो गया।

पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका के घर में रहने वाले किराएदार दंपति ने भी खुलासा किया है कि रविवार रात रिंकू की पिटाई की गई थी।

दंपति छत पर थे, शोर सुनकर नीच आए तो उन्हें लड़की के घरवालों ने वापस छत पर भेज दिया था। घर के बाहर कार खड़ी थी। अंदेशा है कि मारपीट करने के बाद रिंकू को उसी कार में ले जाया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अजयपाल ने बताया कि सोमवार से मंगलवार रात तक हिंडन नदी, हाईवे किनारे झाड़ियों और आरोपियों के घर में रिंकू की तलाश की गई है, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मूलरूप से हापुड़ निवासी रिंकू राहुल विहार में शीशे का काम करता है। वह सोमवार सुबह से लापता है। परिजनों ने ऑनर किलिंग का अंदेशा जताकर सोमवार को दो बार एनएच-24 जाम किया था।


जाम लगाने वालों के खिलाफ होगी रिपोर्ट
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात हाईवे पर जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पथराव में सिपाही सतवीर और नोएडा की छात्रा समेत कई लोग जख्मी हो गए थे।

रविवार रात फोन पर डेढ़ घंटे हुई थी दोनों की बात

जांच में खुलासा हुआ कि रविवार रात डेढ़ घंटे रिंकू और उसकी प्रेमिका की फोन पर बात हुई थी, उसके आधे घंटे बाद दोनों का मोबाइल बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed