फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father of girl beaten to oppose molestation in delhi

छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के पिता का सिर फोड़ा

Fri, 25 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
father of girl beaten to oppose molestation in delhi

पांडव नगर इलाके में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले युवकों ने छात्रा के पिता का सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर भीड़ ने एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। बाद में उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


थाने में आरोपी ने छात्रा व उसके पिता के पैर पकड़कर माफी भी मांगने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी सिकंदर (21) को मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सपना (15) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पटपड़गंज गांव में रहती है और पास के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। पिछले कुछ दिनों से पड़ोस में रहने वाला सिकंदर नामक युवक उसे स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को उसने स्कूल की छुट्टी के बाद पीड़िता को एक गली में खींच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। घर जाकर सपना ने रोते हुए सारी बात माता-पिता को बताई। बुधवार को पिता उसके साथ स्कूल गए। इस बीच रास्ते में सिकंदर व उसके साथी ने दोबारा उससे छेड़छाड़ की।


पिता ने विरोध किया तो आरोपी झगड़ा करने लगे। एक आरोपी ने सपना के पिता का सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर भीड़ ने सिकंदर नामक आरोपी को मौके पर दबोच लिया। आरोपी की जमकर पिटाई लगाई गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed