फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father killed his 8 month old daughter

पत्नी से हुआ झगड़ा तो बेटी का दबा दिया गला

Thu, 15 May 2014 11:57 AM IST
Updated Thu, 15 May 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
Father killed his 8 month old daughter

गुस्सा कितना नुकसानदायक होता है ये चंचल शायद उस वक्त समझा जब उसका गुस्सा शांत हुआ और उसने अपनी आठ माह की बेटी की लाश अपने सामने पाई।

विज्ञापन


वो गुस्से में इतना अंधा हो गया था कि उसे सही गलत की याद न रही और उसके हाथ से इतना बड़ा अपराध हो गया कि शायद वो जिंदगीभर उसे भूल नहीं पाएगा।

बीवी से झगड़ा करने के बाद उसने अपना आपा खो दिया और अपनी आठ माह की मासूम नीकिता की जान ले ली। जब होश आया तो गलती के एहसास ने उसका दिल ग्लानि से भर दिया।

विज्ञापन

रोता हुआ थाने पहुंचा हत्यारा ‌पिता

Father killed his 8 month old daughter

नई दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में बुधवार सुबह पत्नी से नोकझोंक होने पर पति ने गुस्से में अपनी आठ माह की बेटी की हत्या कर दी। कुछ देर बाद जब उसका गुस्सा उतरा तो वह रोता हुआ थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी चंचल (28) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला चंचल रानी गार्डन, गीता कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। दिल्ली में वह एक ज्वेलर के पास काम करता है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसका अपनी पत्नी ब्यूटी से झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में अपनी आठ माह की बेटी निकिता का गला दबा दिया।

गुस्सा उतरने पर वह रोता हुआ थाने पहुंचा और पुलिस को सारी बात बताई। इस पर पुलिस चंचल के घर पहुंची। वहां ब्यूटी गोद में बेटी का शव लिए बैठी थी। चंचल ने बताया कि उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया। गीता कॉलोनी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed