चिढ़ाने पर रेप : खुद पिता ने करवाया आरोपी को गिरफ्तार , 'ऐसी हरकत करने वाला नहीं हो सकता मेरा बेटा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में सात वर्षीय मासूम से दरिंदगी के बाद पूरे इलाके में रोष है। वारदात के बाद मसूरी से भागने की फिराक में लगे आरोपी मोइन को उसके ही पिता ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिता का कहना है कि ऐसी हरकत करने वाला उनका बेटा हो ही नहीं सकता। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़ित बच्ची के पिता इलाके के मोअजिज लोगों में हैं। पीड़ित बच्ची उनकी सबसे छोटी संतान है। सबसे छोटी होने के चलते छात्रा माता-पिता की लाडली है। पास के निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पढ़ाई में तेज होने के चलते आसपास के लोगों की भी चहेती है।
आसपास के बच्चों से उसकी अच्छी दोस्ती है। यही कारण है कि वह अन्य बच्चों के साथ पड़ोस के मकान में अकेले ही खेल रही थी। मकान में रहने वाले युवक ने मोहल्ले में मोइन की करतूत के बारे में बताया और छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचा। बच्ची को प्राथमिक उपचार मिलने के बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत देने लगे।
पुलिस शिकायत की जांच की बात कह रही थी तभी आरोपी मोइन के पिता उसे पकड़कर थाने ले आए। उन्होंने पुलिस के सामने बेटे की पिटाई भी की और कहा कि ऐसी हरकत करने वाला उनका बेटा नहीं हो सकता। पुलिस ने पिता को पिटाई से रोका और आरोपी को हवालात में डाल दिया।
बच्चों पर अक्सर गुस्सा करता था आरोपी
आसपास के लोगों का कहना था कि आरोपी मोइन अक्सर बच्चों से गुस्से से पेश आता था, मगर उन्हें नहीं पता था कि वह इस तरह की वारदात कर देगा। पुलिस के अनुसार आरोपी नशा भी करता है। जांच की जा रही है कि वारदात के समय वह नशे में था या नहीं। बच्ची की भी मेडिकल जांच करवाई गई है।
बेटी के साथ वारदात के बाद सदमे में परिजन
घर में लाडली बेटी के साथ दरिंदगी के बाद पूरा परिवार सदमे में है। पिता के अनुसार इलाज के बाद डॉक्टर उसे स्वस्थ बता रहे हैं, मगर वह काफी डरी हुई है।