{"_id":"58b1358a4f1c1b2b69b27369","slug":"father-arrested-who-raped-daughter-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी 55 वर्षीय पिता को डेढ़ महीने बाद पुलिस ने गांव पटाकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
महिला पुलिस थाने में गत 5 जनवरी को नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर एक महीने तक बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने पिता और परिवार के साथ करीब पांच महीने पहले पंजाब में कपास तोड़ने की मजदूरी करने के लिए गये थे। वहां कुछ दिन बाद रात के समय उसके पिता ने पहली बार उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।
विज्ञापन
उसने घटना के बारे में मां, बहन और बहनोई को बताया तो उन्होंने भी लोकलाज के कारण लड़की को चुप करा दिया। उसके बाद तो उसका पिता पंजाब में करीब डेढ़ माह तक उसकी इज्जत से खेलता रहा। पंजाब से घर लोटने के बाद भी उसकी हरकत नहीं रुकी और यहां भी एक महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
जब पीड़िता से अपने पिता कि हरकत बर्दाश्त नहीं हुई तो वह 25 दिसंबर कि रात्रि को जैसे-तैसे भागकर पडोसी शमशुद्दीन के घर पहुंची तो उसने आप बीती उसे और उसकी पत्नी को बताई। गांव के प्रमुख लोगों और पीड़ित लड़की के परिजनों ने लड़की को साथ लेकर पहली जनवरी को नूंह स्थित महिला थाने में लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की आखिरकार इस मामले को एसपी मेवात के संज्ञान में लाया गया तब कहीं जाकर एसपी के आदेश पर 5 जनवरी को आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
क्या कहती है पुलिस
जांच अधिकारी एएसआई सरोज ने बताया कि लड़की के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म करने का गत 5 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को आरोपी पिता को गांव पटाकपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।