फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad: Woman is missing from BK hospital in mysterious ways

क्या है हॉस्पिटल से महिला के गायब होने का राज?

Fri, 27 Dec 2013 05:16 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 27 Dec 2013 05:16 PM IST
विज्ञापन
Faridabad: Woman is missing from BK hospital in mysterious ways

फरीदाबाद के बीके अस्पताल के अज्ञात वार्ड से एक महिला मरीज पिछले 18 दिसंबर से गायब है, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने इस घटना को छिपाए रखा।

विज्ञापन


इस घटना के संबंध में न तो पुलिस को सूचित किया गया और न ही अस्पताल के पीएमओ को अवगत कराया गया। 24 दिसंबर को घटना की जानकारी मिलने के बाद पीएमओ ने स्टाफ को जमकर लताड़ लगाई और स्पष्टीकरण मांगा।

बीके अस्पताल के अज्ञात वार्ड से एक महिला के गायब होने का मामला सामने आया है। जबकि वार्ड में एक गार्ड हमेशा तैनात रहता है इसके बावजूद इस साल की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को एनआईटी थाने की पुलिस ने अस्पताल में एक गर्भवती महिला को भर्ती करवाया था। जिस समय महिला भर्ती करवाया गया था, उस समय वह बेहोश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। जिस कारण उसे अस्पताल में ही रखकर उसका इलाज किया गया। करीब तीन माह बाद 13 अक्तूबर शाम को महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन बच्चे की स्थिति ठीक नहीं थी और उसकी मृत्यु हो गई।


इसके बाद भी महिला को अस्पताल में ही रखा गया। लेकिन महिला 18 दिसंबर से अचानक गायब हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल स्टाफ की लापरवाही उजागर हो गई है।

घटना से नाराज पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी 24 दिसंबर को मिली थी। इस मामले की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब वार्ड में भर्ती मरीजों की प्रतिदिन रिपोर्ट मांगी जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed