फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad police asi and two others caught with old currency of more than one crore

सामने आया 1 करोड़ से ज्यादा रुपयों के साथ पकड़े जाने वाला अधिकारी, पद जान कर हो जाएंगे हैरान

Mon, 19 Feb 2018 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 19 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
faridabad police asi and two others caught with old currency of more than one crore
old notes

एक करोड़ 25 लाख रुपयों की पुरानी करंसी के साथ पकड़ा गया ये अधिकारी..

विज्ञापन


फरीदाबाद के सेंट्रल थाने में तैनात एएसआई राकेश कुमार और उसके दो साथियों को 1 करोड़ पांच लाख की पुरानी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पंजाब और राजस्थान पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के बाद इन आरोपियों को मोहाली से गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार आरोपी रविंदर उर्फ रवि और कपिल हरियाणा नंबर की क्रेटा कार में सवार थे। पकड़े गए इन दोनों आरोपियों ने पिछले दिनों जयपुर में एक्सिस बैंक की शाखा में लूट की कोशिश की थी।
विज्ञापन


एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इसे पुलिस की बड़ी सफलता बताया। पूछताछ के बाद उनके तीसरे साथी एएसआई राकेश को भी खरड़ थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सिस बैंक लूटने की फिराक में थे

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने विगत 5 फरवरी को जयपुर में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट को लूटने की कोशिश की थी। अब राजस्थान पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के पास से अटैची से 1000 और 500 के पुराने नोटों की गड्डियां मिली हैं। गड्डियां ढाई-ढाई लाख की बनाई हुई थीं। पता चला है कि यह नोट बदलने का कारोबार करते थे। यहां पर भी वह नोट बदलने के लिए आए हुए थे।

पुलिस से पता चला है कि रविंदर ज्यादातर समय दिल्ली और उसके आसपास ही रहता है। दूसरा आरोपी कपिल ग्रेजुएशन कर रहा है।

वह खरड़ में एक बिल्डर के पास काम करता है, जबकि तीसरा आरोपी राकेश कुमार एएसआई है और वर्तमान में फरीदाबाद के सेंट्रल थाने में तैनात है। पुलिस अब उसके लिंक निकालने में जुटी है। पुलिस ने इनकम टैक्स और ईडी को भी सूचना दे दी है।

अटैची में छिपाकर ले जा रहे थे रकम

एसएसपी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह की अगुवाई में पुलिस ने शिवालिक सिटी खरड़ के सामने खरड़ रोड पर नाकेबंदी कर दी थी।

इस दौरान वहां पर पहुंची एचआर-51 बीएच 1212 नंबर की क्रेटा कार को रुकवाया। पुलिस ने देखा कि कार में पिछली सीट पर बैठे रविंदर सिंह के हाथ में एक अटैची थी।

पहले वह अटैची को खोलने के लिए बहानेबाजी करने लगा। जब अटैची खोलकर चेक की गई तो उसमें से पुराने नोट बरामद हुए। गिनती में ये एक करोड़ पांच लाख निकले।

आरोपी इनके बारे में कोई साफ जवाब नहीं दे पाए तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आईपीसी की धारा 420 और 188 के तहत केस दर्ज किया है।

राजस्थान में ऐसे दर्ज हुआ था केस

पुलिस के मुताबिक आरोपी रवि और उसके साथियों ने एक्सिस बैंक की ब्रांच सी स्कीम अशोक नगर, जयपुर, राजस्थान में 860 करोड़ रुपये की डकैती डालने की कोशिश की थी।

इस दौरान वहां तैनात सुरक्षागार्ड ने फायरिंग कर दी थी। आरोपी पर आईपीसी की धारा 342ए 398ए 457 थाना अशोक नगर जयपुर में केस दर्ज है। इनमें से कुछ अन्य आरोपियों को राजस्थान पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

दो साल पहले पिता के नाम पर खरीदी थी कार
आरोपी रवि से जो क्रेटा कार पुलिस ने बरामद की है, वह उसने करीब दो साल पहले खरीदी थी। यह कार उसके पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह पैसे वह कहां से लाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed