{"_id":"5c9ddfe5bdec2214560122dc","slug":"faridabad-mother-and-daughter-attacked-by-goons-in-their-house-by-knife-mother-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तड़के घर में घुसकर किया मां-बेटी पर हमला, मां की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने तड़के घर में घुसकर किया मां-बेटी पर हमला, मां की मौत
Fri, 29 Mar 2019 02:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 29 Mar 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
मृतका सुनीता शर्मा(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सटे फरीदाबाद के थाना भूपानी क्षेत्र से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
थाना भूपानी स्थित नई भूपानी के एक घर में शुक्रवार तड़के करीब पौने तीन बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने मां-बेटी पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस घटना में मां की मौत हो गई जबकि बेटी को बीके अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतका की पहचान सुनीता शर्मा के रूप में हुई है जिनके पति शीशपाल शर्मा जयपुर में निजी नौकरी करते हैं। सुनीता की घायल की श्वेता शर्मा फरीदाबाद के नेहरू कॉलेज की छात्रा है।
विज्ञापन
परिवार का एक बेटा है जो मध्य प्रदेश में पंडिताई की पढ़ाई कर रहा है। मां-बेटी घर पर अकेले रहते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पौने चार बजे कुछ बदमाश घर में घुस आए और मां सुनीता को पीटने लगे तो बेटी ने भाई को फोन किया कि बदमाश घर में घुस आए हैं कुछ करो तुरंत।
इसके बाद उसने पड़ोसियों को फोन किया। जब तक पड़ोसी उनके घर पहुंचे तब तक बदमाश मां-बेटी पर चाकुओं से हमला कर फरार हो गए थे। पड़ोसियों ने आनन-फानन में दोनों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में सुनीता को मृत घोषित कर दिया और श्वेता को सफदरजंग रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।