फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   family abducted and looted in delhi

नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बना  नकदी और लाखों के गहने लूटे 

Wed, 02 Aug 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
family abducted and looted in delhi
- फोटो : फाइल फोटो

रोहिणी इलाके में तीन नकाबपोश बदमाश एक परिवार को बंधक बनाकर घर से हजारों रुपये और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लेखनाथ झा (51) सपरिवार रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में रहते हैं। परिवार में पत्नी रीता, दो बेेटे सतेंद्र और सुरेंद्र और बहू आशा हैं।

विज्ञापन


लेखनाथ का अपना कारोबार है। सोमवार रात लेखनाथ खाना खाने के बाद सो गए। देर रात कमरे में आवाज होने पर लेखनाथ की नींद खुल गई। उसने कमरे में तीन नकाबपोश बदमाशों को देखा। शोर मचाने की कोशिश करने पर बदमाशों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और परिवार वालों को बंधक बनाकर लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन


बदमाशों ने अलमारी में रखे 70 हजार रुपये और 21 तोला सोने के गहने लूट लिए। भागने के दौरान बदमाश अलमारी के पास रखा एक बोरी भी ले गए, जिसमें करीब 60 हजार रुपये कीमत की सिगरेट रखे थे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने बताया कि बदमाश मेन गेट की जाली काटकर कमरे में घुसे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed