फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faktrikrmi shot dead in Loni

लोनी में फैक्ट्रीकर्मी की गोली मारकर हत्या

Wed, 02 Jul 2014 03:44 PM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Wed, 02 Jul 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
Faktrikrmi shot dead in Loni

बाइक सवार दो बदमाशों ने लक्ष्मी गार्डन कालोनी में फैक्ट्री कर्मी की पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार रात 10.45 बजे वह मस्जिद में नमाज पढ़कर कालोनी में ही स्थित रंगाई फैक्ट्री के गेट पर पहुंचा था। मृतक के भाई ने बहनोई पर शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मूल रुप से अलीगढ़ का रहने वाला वसीम 23 पुत्र स्व खुर्शीद आलम 12 वर्षों से परिजनों के साथ लोनी की लक्ष्मी गार्डन कालोनी में रह रहा था। वह कॉलोनी में दिलशाद की रंगाई फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार रात 10.45 बजे वसीम पास ही की मदीना मस्जिद में नमाज पढ़कर वापस फैक्ट्री लौट रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह फैक्ट्री के गेट पर पहुंचा तो पहले से खड़े बाइक सवार दो बदमाश उसकी पीठ में गोली मारकर भाग गए। परिजन वसीम को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जा रहे थे, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के भाई जावेद ने बताया कि परिवार में दो बड़ी बहनें एवं चार भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम तीसरे नंबर का था। उनकी छोटी बहन शबनम की शादी अंसार विहार कालोनी में अशरफ के साथ हुई थी। पति से विवाद के चलते तीन वर्ष से वह मायके में रह रही है।


शबनम ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। जावेद ने बहनोई पर शक जाहिर करते हुए थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बकौल थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव बहनोई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed