पुलिस समझ बदमाश को इश्यू कर दिए हथियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मौर्या एंक्लेव थाने में वर्दी में आया बदमाश पीसीआर वैन के नाम पर ग्लोक पिस्टल और एमपी-5 गन के साथ 85 गोलियां जारी कराकर ले गया।
गनीमत यह रही कि बदमाश एमपी-5 गन को पीसीआर वैन में ही छोड़ गया। घटना अक्तूबर के पहले सप्ताह की है। अधिकारियों की मानें तो बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर पीसीआर से मौर्या एंक्लेव थाने पहुंचा था।
वहां खुद को पुलिसकर्मी बताकर हथियार जारी कराकर ले गया। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पीसीआर में छोड़ी गन, पिस्टल लेकर फरार
पुलिस के मुताबिक, घटना की शुरुआत मॉडल टाउन इलाके से हुई। यहां पीसीआर वैन का बेस है और यहीं गाड़ियों की मरम्मत भी होती है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में यहां एक पीसीआर वैन ठीक होने आई। गलती से पीसीआर का स्टाफ उसमें अपना ड्यूटी रजिस्टर भूल गया।
उसी दिन एक युवक पुलिस की वर्दी में पीसीआर के बेस पर पहुंचा और उसी वैन को चलाकर ले गया। आरोप है कि वह सीधे मौर्या एंक्लेव थाने पहुंचा। यहां उसने पीसीआर का रजिस्टर दिखाकर उस पर एक ग्लोक पिस्टल, एमपी-5 गन और 85 गोलियां इश्यू करा ली।
हथियार जारी करने वाले पुलिसकर्मी ने बिना परिचय पत्र देखे ही उसे सामान दे दिया। आरोपी पीसीआर लेकर वापस मॉडल टाउन बेस पर पहुंचा। वहां उसने एमपी-5 गन और रजिस्टर को पीसीआर में छोड़ा और गोलियां व पिस्टल के साथ भाग गया।