{"_id":"512593cd85018b08a7c51607d52f40d3","slug":"fake-judge-on-three-days-police-remand-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रुपए हड़पने वाला नकली जज पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों रुपए हड़पने वाला नकली जज पुलिस रिमांड पर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 17 Aug 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में फर्जी जज बनकर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले शातिर आशीष बिशभनोई उर्फ आशीष सेन को शनिवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे सेक्टर-56 थाना पुलिस को तीन दिन रिमांड पर दे दिया गया।
विज्ञापन
एक निजी न्यूज चैनल की एंकर के साथ छेड़छाड़ और अश्लील सीडी बनाने की शिकायत के बाद गुड़गांव पुलिस की सीआईए यूनिट एक ने आशीष बिशभनोई को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर लेने के बाद खुलासा हुआ कि आरोपी पिछले चार साल से गुड़गांव और हिसार में फर्जी जज बनकर काफी लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के खिलाफ कई और धोखाधड़ी की शिकायतें आईं।
विज्ञापन
इस पर उसे तीन बार में सात दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया था। रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सेक्टर-56 थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
रिमांड के पहले दिन सेक्टर-56 थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। सेक्टर-57 बेसटेक मॉल में मेडिकल स्टोर संचालक अशोक अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे हुडा सेक्टर में प्लॉट दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ले लिए थे।