फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake docter did marriage and then escaped

खुद को डॉक्टर बताकर की शादी, अब हुआ फरार

Thu, 27 Feb 2014 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 27 Feb 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
fake docter did marriage and then escaped

गुड़गांव के सिकंदरपुर गांव में एक महिला ने खुद को डॉक्टर बता कर शादी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल डीएलएफ फेज वन थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की रहने वाली हिना (काल्पनिक नाम) ने डी.एल.एफ. फेज एक थाने में दी शिकायत में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ सिकंदरपुर में रहती है।

यह भी पढ़ें:कुंवारा पिता बनने की चाहत में किया बच्चे का अपहरण
विज्ञापन


कुछ माह पहले ही सिकंदरपुर में किराए पर रहने वाले राज कुमार नामक युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। राजकुमार अपने आपको डॉक्टर बताया था।

जनवरी माह में ही उनकी दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी के एक माह तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन कुछ दिन बाद ही हिना को राजकुमार पर शक होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:5 महीने नौकरानी संग किया रेप फिर नौकरी से निकाला

उसे लगा कि राजकुमार की शादी पहले भी हो चुकी है। इस पर हिना ने राजकुमार पर दबाव बनाकर यह जानने का प्रयास शुरु किया। लेकिन तभी वह घर में रखे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।

डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस महिला के साथ ठगी करने व 50 हजार रुपये लेकर फरार होने वाले आरोपी को दबोचने के लिए जुटी है। उसके पास अब तक कोई ऐसा सुराग नहीं है। जिससे उसे दबोचा जा सके। पुलिस उसके मोबाइल की डिटेल निकलवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed