फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake certificate racket arrested

एक साल में ग्रैजुएशन की डिग्री देने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Fri, 07 Mar 2014 02:35 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Mar 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
Fake certificate racket arrested
देशभर में नौकरी, शादी और विदेश भेजने के लिए नकली सर्टिफिकेट व मार्कशीट देने का गिरोह चला रहे पांच बदमाशों को पूर्वी जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थ्रेप्ट स्क्वायड) ने दबोचा है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान जालंधर निवासी पवित्र सिंह व जितेंदर सिंह, केशवपुरम कानपुर निवासी अतुल, महाराष्ट्र निवासी सबीहा खान और बिहार निवासी रामदेव के रूप में हुई है। अखबारों और दूसरे माध्यमों से विज्ञापन देकर छात्रों को फंसाया जाता था।
विज्ञापन


आरोपी पैरा-मेडिकल में नौकरी के लिए भी फर्जी कागजात देते थे। पुलिस ने इनके पास से काफी मात्रा में फर्जी कागजात बरामद किए हैं। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी अक्षय ने न्यू अशोक नगर थाने में नकली प्रमाण पत्र दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईंट से मार मारकर कर दी हत्या


अक्षय ने पुलिस को बताया कि रामदेव ने उसे 12वीं पास कराने के लिए 30 हजार रुपये लिए थे। कागजात देते समय आरोपी ने उससे 12 हजार रुपये और ले लिए। बाद में जांच की तो पता चला कि आईसीएससी बोर्ड के दिए गए कागजात नकली थे।

पुलिस ने अक्षय की शिकायत पर छानबीन करके अतुल और सबीहा खान को दबोच लिया। सबीहा ने बताया कि गिरोह को जालंधर से पवित्र सिंह और उसका पार्टनर बलविंदर सिंह चला रहे हैं। इन लोगों ने आईसीएस नाम से एक संस्थान खोल रखी है।

यह भी पढ़ें: प्यार में धोखा झेल नहीं पाई, दे दी जान


यह लोग 10वीं, 12वीं फेल छात्रों को पास कराने की गारंटी और एक साल में बीए या अन्य डिग्री कराने का झांसा देते थे। इसके बाद पुलिस ने जालंधर में छापा मारकर पवित्र और उसके मैनेजर जितेंदर को दबोच लिया। बलविंदर फरार हो गया। पुलिस ने रामदेव को भी दबोच लिया।

पवित्र के एजेंट पूरे देश में फैले हैं। रामदेव और सबीहा इलाके के नोडल अफसर हैं। एजेंट इनसे संपर्क करते हैं। यह आगे जालंधर से कागजात मंगवाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई बोर्ड और विश्वविद्यालयों के नकली कागजात बरामद किए हैं। पुलिस गैंग के अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed