फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake account of doctor was operated from karnataka by kidney racket

किडनी रैकेट से जुड़ा एक अहम सुराग आया सामने, बनाई थी डॉक्टर की फेक आईडी

Thu, 28 Dec 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 28 Dec 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
fake account of doctor was operated from karnataka by kidney racket
Facebook

फेसबुक पर मेदांता के डॉक्टर के नाम से आईडी बनाने व उस पर लोगों को किडनी देने के एवज में 4.5 लाख यूएस डॉलर (2.88 करोड़) की ऑफर दिए जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले के तार कर्नाटक से जुड़े हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


यह फेसबुक आईडी कर्नाटक से बनाई गई है और वहीं से ऑपरेट की जा रही थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि कर्नाटक में किडनी रैकेट से जुड़ा कोई गिरोह सक्रिय हो सकता है। सदर थाना पुलिस जल्द ही एक टीम कर्नाटक भेजेगी। इसके लिए पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि मेदांता अस्पताल के न्यूरो साइंस विभाग के डॉ. अब्दुल मुनीम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक आईडी बनाई हुई है। इस पर मेदांता की वेबसाइट से डाटा व उनकी फोटो लेकर प्रयोग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आईडी के जरिए किडनी बेचने के ऑफर दिए जा रहे हैं

fake account of doctor was operated from karnataka by kidney racket
medanta

​इस फेसबुक आईडी के जरिए लोगों की किडनी खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें 4.5 लाख यूएस डॉलर देने का ऑफर दिया गया है। फेसबुक आईडी पर विजिटर से रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भी ऑप्शन दिया गया था।

पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल में भेजा। मामला सही पाए जाने पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार का कहना है कि मामला बहुत ही गंभीर है। जल्द ही एक टीम कर्नाटक भेजी जाएगी।

इसमें बड़े गिरोह के होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। तभी पता लग पाएगा कि इस आईडी के जरिए कितने लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है और कितने लोग इसके शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed