फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Factory murder case open

बड़ा खुलासा: पत्नी की डिलिवरी के लिए मर्डर

Sat, 22 Feb 2014 09:09 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 22 Feb 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
Factory murder case open

फरीदाबाद के थाना सारन इलाके में स्थित ऑटो पार्ट्स की फैक्ट्री में 3-4 फरवरी की रात हुई हत्या व लूट के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री के ही एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से लूटा गया सामान बरामद कर लिया। लेकिन हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं हो सका है।
बताया जाता है कि आरोपी के पास पत्नी की डिलिवरी कराने के पैसे नहीं थे। इसलिए उसने फक्टरी में चोरी करने की योजना बना ली। लेकिन चोरी करते वक्त उसे फोरमैन ने देख लिया। राज खुलने के डर से आरोपी ने फोरमैन की हत्या कर दी।
विज्ञापन


अपराध शाखा एनआईटी के इंचार्ज विमल राय ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दावा किया कि जवाहर कॉलोनी की 60 फुट रोड स्थित ऑटो पार्ट्स की कंपनी में लूट व फोरमैन रामभरोसे की हत्या करने वाला कंपनी का ही एक कर्मचारी मंजीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: विवाहिता को निर्वस्त्र कर गाड़ी से कुचला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जवाहर कॉलोनी में रहता है। उसे शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने खुलासा किया है कि घटना वाली रात आरोपी मंजीत कंपनी में चोरी करने आया था। लेकिन खाना खाकर लौटे राम भरोसे ने मंजीत को चोरी करते हुए देख लिया।


इसी कारण मंजीत ने उसकी हत्या कर दी और राज खुलने के डर से वह कंपनी में लगा सीसीटीवी व डीवीआर सहित अन्य सामान भी अपने साथ ले गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी मंजीत के पास से कंपनी से चुराया गया सामान बरामद कर लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ज्ञात हो कि सैनिक कालोनी निवासी भारत अरोड़ा ने गत चार फरवरी को  मामला दर्ज कराया था, जिसमें उसने पुलिस को बताया था कि जवाहर कॉलोनी स्थित उसकी कंपनी में बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला रामभरोसे पिछले करीब सात साल से फोरमैन के पद पर काम कर रहा था। चार फरवरी की सुबह रामभरोसे का शव बरामद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed