फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   facebook friend call women in hotel and raped her in greater noida

फेसबुक दोस्त ने मिलने के लिए बुलाया होटल, किया रेप

Sun, 27 Mar 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 27 Mar 2016 09:39 AM IST
सार

  • एक माह पहले हुई थी दोस्ती, शादीशुदा हैं दोनों
  • दिल्ली से ग्रेनो के एक होटल में बुलाकर दिया अंजाम 
  • महिला की शिकायत पर आरोपी शख्स गिरफ्तार 

विज्ञापन
facebook friend call women in hotel and raped her in greater noida
- फोटो : Demo Pic

विस्तार

दिल्ली की एक महिला ने ग्रेटर नोएडा बुलाकर होटल में उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक से उसकी दोस्ती एक माह पहले फेसबुक पर हुई थी।

विज्ञापन


महिला के मुताबिक, युवक ने बीमार मां से मिलाने उसे घर बुलाया था। शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। मेडिकल के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी एक महिला की ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव निवासी दीपक भाटी से एक माह पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों की सोशल साइट्स पर बातचीत होने लगी। युवक का कारोबार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के दो बच्चे हैं, जबकि युवक का एक बेटा है। दोनों को इस बात की जानकारी थी। इसके बावजूद उनमें बातचीत होती रही। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया।

22 मार्च को उसने अपनी बीमार मां को दिखाने उसे ग्रेटर नोएडा बुलाया था। महिला को परी चौक से कार में बैठाकर आरोपी नॉलेज पार्क थ्री स्थित ब्लू बेल्स होटल ले गया, जहां उससे दुष्कर्म कर फरार हो गया।

दीपू चौधरी के नाम से फेसबुक प्रोफाइल

facebook friend call women in hotel and raped her in greater noida

काफी ढूंढने के बाद महिला को जब उसका पता नहीं चला तो उसने पूरी बात पति को बताई। पति पत्नी को लेकर नॉलेज पार्क कोतवाली पहुंचा। महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका दीपू चौधरी के नाम से फेसबुक एकाउंट है। एक दिन फेसबुक चला रहा था तभी उसे  महिला की प्रोफाइल  दिखी। फोटो देखकर वह प्रभावित हो गया और उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी।

इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातें होने लगी। फेसबुक के साथ व्हाट्स ऐप पर भी चैटिंग करने लगे थे। पहली बार महिला से मिलने के लिए युवक  ने उसे ग्रेटर नोएडा बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed