फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   extortion of rupees 20 lakh asked from chief metropolitan magistrate through letter in delhi

जज को पत्र लिखकर मांगी 20 लाख की रंगदारी, रुपये न देने पर दी जान से मारने की धमकी

Wed, 14 Jun 2017 09:26 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
extortion of rupees 20 lakh asked from chief metropolitan magistrate through letter in delhi
- फोटो : अमर उजाला

कड़कड़डूमा कोर्ट के चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) को चिट्ठी लिखकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात शख्स ने कोर्ट के पते पर भेजी चिट्ठी में 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है, रुपये न देने पर सीएमएम को जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएम की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। छानबीन के बाद फौरन फर्श बाजार थाने में जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम चिट्ठी भेजने वाले आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नरेश कुमार लाका कड़कड़डूमा कोर्ट में सीएमएम हैं। पुलिस को दी अपनी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि 9 जून को वह कोर्ट स्थित अपने रूम में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

'क‌िसी अपराधी ने भेजा होगा खत'

extortion of rupees 20 lakh asked from chief metropolitan magistrate through letter in delhi

इसी दौरान वह डाक से आई चिट्ठियां देख रहे थे। एक चिट्ठी में पढ़ा कि उनको जान से मारने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की हुई थी। रुपये न देने की सूरत में सीएमएम को जान से मारने की धमकी दी हुई थी।

पुलिस को दी शिकायत में सीएमएम ने बताया कि कोर्ट कार्रवाई के दौरान वह बहुत से अपराधियों को जेल भिजवाते हैं और बहुत को सजा देते हैं। ऐसे में उनमें से ही किसी अपराधी ने उनको चिट्ठी लिखकर रंगदारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed