फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Expensive ATM booth had to take help, change card money out of the account

एटीएम बूथ में मदद लेना पड़ा महंगा, कार्ड बदलकर खाते से निकले रुपए

Sun, 26 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Expensive ATM booth had to take help, change card money out of the account

एटीएम बूथ में मौजूद अजनबी से मदद लेना कार्तिकेश पाठक निवासी संजय कॉलोनी को महंगा पड़ गया। उसके खाते से 47 हजार रुपये निकाल लिए गए। मदद के नाम पर युवक ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया था। कार्तिकेश की शिकायत दर्ज कर मुजेसर पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


कार्तिकेश के मुताबिक, 23 जून की शाम तीन हजार रुपयों की जरूरत होने पर वह संजय कॉलोनी 33 फुट रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे।एटीएम बूथ में तीन युवक पहले से ही मौजूद थे। यहां उन्होंने एटीएम में कार्ड डालकर रुपये निकालने की प्रक्रिया पूरी की, लेकिन रुपये नहीं निकले। ऐसे में वहां मौजूद एक युवक ने मदद देने के नाम पर उनका डेबिट कार्ड लिया और मशीन में डालकर उनसे पिन आदि पूछकर रकम अंकित की, लेकिन रुपये नहीं निकले। 
विज्ञापन


युवक ने एटीएम खराब होने की बात कहकर उन्हें डेबिट कार्ड वापस कर दिया। वह दूसरे एटीएम के लिए निकले ही थे कि खाते में से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। उनके खाते से 47 हजार रुपये निकल चुके थे। एसएचओ मुजेसर इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed