विदेशी नस्ल के कुत्ते ने महिला को काटा, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 62 वर्षीय कमलेश अरोड़ा एस-483 ग्रेटर कैलाश-एक में रहती हैं। वह 15 जुलाई को दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से बाहर निकलकर कहीं जा रही थीं।
जब वह कोठी नंबर 495 के सामने से गुजरी तो घर के अंदर से एक कुत्ते ने बाहर की तरफ छलांग लगा दी। इसके बाद कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया।
गार्ड और छत पर खड़ी महिला ने नहीं की मदद
कुत्ते ने उन्हें जांघ व घुटने आदि जगहों पर काट लिया। कुत्ते की देखभाल करने वाले युवक ने उसे काबू किया और उसे घर के अंदर ले गया। कोठी के बाहर सिक्योरिटी गार्ड और छत पर एक महिला थी, मगर दोनों ने उसकी सहायता नहीं की।
कमलेश अरोड़ा ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कमलेश की शिकायत पर कुत्ता मालिक की रविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रविंद्र सिंह का व्यवसाय है और वह कुत्ते पालने का शौकीन है।
उन्होंने चार-पांच कुत्ते पाल रखे हैं। हर कुत्ते की देखभाल के लिए एक नौकर रखा हुआ है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस धारा में रविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है वह जमानती धारा है।