फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   exclusive rss leaders are on isi target

एक्सक्लूसिव: ISI के निशाने पर हैं आरएसएस नेता, जानकारी जुटा रही थी पाक एंबेसी  

Sun, 30 Oct 2016 12:33 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 30 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
exclusive rss leaders are on isi target
- फोटो : अमर उजाला

जासूसी कांड में पकड़े गए शोएब हसन से पूछताछ में बहुत ही चौंकाने वाले खुलासे सामने आए है। शोएब की कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो हैं। इनमें दिल्ली से चुने गए केन्द्रीय मंत्री व राजस्थान से भाजपा  के एक सांसद शामिल है। पुलिस ने शोएब के टेबलेट से भाजपा नेताओं के साथ खींचवाई गई फोटो बरामद की है।

विज्ञापन


शोएब खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताता था। वह भाजपा नेता व कार्यकर्ता बनकर व नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर भाजपा व आरएसएस में अपने पैठ बना रहा था। शोएब 26 जनवरी की परेड देखने गया था। वह वीआईपी मंच के काफी करीब रहा था और परेड व वीआईपी बॉक्स की रिकार्डिंग कर पाक एंबेसी को दी थी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार शोएब ने खुलासा किया है कि पाक एंबेसी के अधिकारी आरएसएस नेताओं की काफी समय से जानकारी मांग रहे थे। आरएसएस के बड़े नेता कहां रहते हैं, ऑफिस कहां है, कहां आते-जाते हैं, मोबाइल व लैंडलाइन नंबर क्या हैं और ये लोग कब और कहां मिलते हैं आदि जानकारी एकत्रित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक एंबेसी को दी थी लैंडलाइन नंबरों की डायरेक्टरी

exclusive rss leaders are on isi target
शोएब ने बताया कि वह काफी आरएसएस नेताओं की जानकारी पाक एंबेसी को दे चुका है। ऐसा बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर आरएसएस के नेता हैं।

शोएब ने ये भी बताया कि उसने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मोबाइल व लैंडलाइन नंबरों की डायरेक्टरी भी पाक एंबेसी को दी थी। माना जा रहा है कि आईएसआई ने इन नंबरों को सर्विलांस पर लगा रखे थे। इसके अलावा कुछ महीनों पहले जयपुर में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों का सम्मेलन हुआ था।

शोएब ने इस सम्मेलन की रिकार्डिंग कर पाक एंबेसी को दिल्ली आकर दी थी। आरोपी भाजपा कार्यकर्ता जासूसी करने के लिए बना हुआ था। भाजपा नेता बनकर वह हर हाईप्रोफाइल कार्यक्रम में चला जाता था।

इसके अलावा राजस्थान व गुजरात बॉर्डर पर सेना की तैनाती, अधिकरियों की तैनात, कितनी सेना हैं, बॉर्डर पर क्या-क्या तैयारियां है समेत काफी जानकारी शोएब पाक एंबेसी को दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed