फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Examination of student suicide in depression with loss.

एग्जाम खराब होने से डिप्रेशन में छात्रा ने की खुदकुशी

Fri, 27 Feb 2015 12:45 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 27 Feb 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
Examination of student suicide in depression with loss.

एग्जाम खराब होने से डिप्रेशन में चल रही नौवीं की छात्रा विमलेश (16) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके माता-पिता आधार कार्ड बनवाने गए थे। सुसाइड होते हुए उसकी 5 वर्षीय बहन ने देखा, उसने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस एग्जाम खराब होने और पढ़ाई के दबाव में आत्महत्या करना बता रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है।

हमीरपुर निवासी गोकुल मधुबन बापूधाम में पत्नी भगवती और पांच बच्चों के साथ रहते हैं। बड़ी बेटी विमलेश सदरपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में नौवीं की छात्रा थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह गोकुल पत्नी संग आधार कार्ड बनवाने आरडीसी आए थे। घर पर उनके बच्चे विमलेश, सुनीता, पवन, सोनू व सुषमा थे।

शाम 4 बजे दंपति घर लौटे तो पांच वर्षीय बेटी सुनीता ने बताया कि दीदी अंदर वाले कमरे में पंखे पर लटकी हुई हैं।

सुनीता ने बताया कि विमलेश ने कुर्सी पर चढ़कर रस्सी से फंदा बना उस पर लटक गई। मामले की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी।

संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विवेकानंद नगर में रहने वाली 37 वर्षीय महिला अनीता की संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उसका शव कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। पुलिस व ससुराल पक्ष के लोग सुसाइड बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पति अशोक शर्मा ने भी दो साल पहले सुसाइड कर लिया था। वहीं मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कविनगर पुलिस को तहरीर दी है।

अनीता विवेकानंद नगर में दो बेटों के साथ रहती थी। ससुरालियों का कहना है कि पति की मौत के बाद अनीता ने कई बार सुसाइड की कोशिश की।

करीब चार माह पूर्व पड़ोसियों ने रेलवे ट्रैक पर सुसाइड की कोशिश करता देख उसे बचाया था। मृतका के भाई चंद्र किशोर ने ससुरालियों पर हत्या का शक जताया है। बकौल एसएचओ जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed